समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों का जिलास्तरीय अधिवेशन पंचायत समिति सभागार में आयोजित।

in #pali2 years ago

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र के प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंत्रालय कर्मचारियों की एकजुटता के उद्देश्य से पाली जिले के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों का जिला स्तरीय अधिवेशन शनिवार को पाली पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ।

IMG-20220924-WA0001.jpg

पाली/राजस्थान अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र के प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंत्रालय कर्मचारियों की एकजुटता के उद्देश्य से पाली जिले के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों का जिला स्तरीय अधिवेशन शनिवार को पाली पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ।

मंत्रालयिक अधिवेशन में स्वतंत्र महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सागर पांचाल, बीकानेर से आए प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत, प्रदेश परामर्शक ताराचंद सिरोही, संस्थापक मनीष विधानी अधिवेशन में विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष राजू दान चारण ने की।प्रदेशाध्यक्ष सागर पांचाल ने बताया कि प्रदेश में एक ही भर्ती से नियुक्ति मिलने पर भी सचिवालय एवं अधीनस्थ विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों के वेतनमान और पदोन्नति के अवसरों में भी भारी असमानता है और तो और और कई विभागों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों की कटौती भी सरकार ने की जिससे कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो गया है।

प्रदेश का मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी उचित मांगों पर संघर्ष करने हेतु प्रतिबद्ध है।इस अधिवेशन में पाली के संतोष कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष केवलराम, प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह राव, सिरोही जिला अध्यक्ष अशोक परिहार, जसपाल सिंह, नवीन जैन,नरेश ,राकेश ,ललित दवे, मोहसिन खान ,विक्रम सिंह सहित समस्त विभागों के मंत्रालय कर्मचारी उपस्थित रहे।