सादड़ी में दीवार ढहने से दो की मौत,चार घायल

in #pali2 years ago

IMG_20220615_221641.jpgसादड़ी पाली जिले के सादड़ी थानांतर्गत नई आबादी क्षेत्र में एक निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत से लगती दीवार ढहने से दो व्यक्तियों की मौत हो गईIMG_20220615_221656.jpg। वहीं चार घायल हो गए।बुधवार सवेरे हुई इस घटना के बाद मौके पर पुलिस व ईगल रेस्कयू टीम पहुंच गई और मलबे में दबे एक महिला व एक पुरुष मजदूरों को निकालकर सादडी सीएचसी पहुंचाया।IMG_20220615_221706.jpg जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के नाम सुखी देवी पत्नी छोगाराम मेघवाल आयु 45 निवासी मेघवालों का बड़ा वास,सादड़ी व देवाराम पुत्र नानाराम गरासिया आयु 22 निवासी कुकड़ा खेड़ा उदयपुर बताए गए हैं।इस हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। घायलों के नाम कसनाराम पुत्र रताराम गरासिया आयु 35 निवासी कुरा सायरा, मोतीलाल पुत्र हीराराम गरासिया आयु 30 काला काबर देवला बकरिया,
घीसीबाई पत्नी मूलाराम मेघवाल आयु 50 निवासी मेघवालों का बड़ा वास सादड़ी व ललित कुमार पुत्र राणाराम गरासिया आयु 23 गोगुंदा उदयपुर बताए गए हैं। जिन्हें सीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।IMG_20220615_221720.jpg