कार्यशाला से पूर्व विषय विशेषज्ञो द्वारा विचार- विर्मश करने हेतु बैठक की

in #pali2 years ago

IMG-20220907-WA0051.jpgपाली। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वच्छ विद्यालय- स्वस्थ विद्यालय अभियान के अंतर्गत जिले में महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के शिक्षको हेतु कौशल, गुणवत्ता, भाषा एवं संप्रेषण का विकास हेतु कार्यशाला आयोज्य है। इस कार्यशाला से पूर्व विषय विशेषज्ञो द्वारा विचार- विर्मश करने हेतु 7 सितम्बर को एम.एस. कवाड इन्टरनेशनल स्कूल नया गांव रोड पाली में सोहनलाल भाटी सहायक निर्देशक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। इस बैठक महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयो में अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान, हिन्दी में अध्ययन करवाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि अपनी क्षमता संवर्द्धन को विद्यार्थियो तक पहुंचाया जा सकें। विद्यालय की संस्था प्रधान धीरज भार्गव एवं संबंधित विषयों के दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा आगामी कार्यशाला हेतु रूपरेखा तैयार की गई। इस कार्यशाला 20 सितम्बर को रोटरी क्लब, पाली में आयोज्य है। इस बैठक में प्रिया प्रधानाचार्य, विजय शर्मा प्रधानाचार्य, श्याम सुन्दर प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय एवं दिलीप कुमार व्याख्याता, अनुपम शर्मा व्याख्याता, राजेन्द्र राखेचा व्याख्याता, सत्यनारायण राजपुरोहित व्याख्याता, लेखनी व्याख्याता, अब्दूल लतिफ व्याख्याता आदि इस बैठक में मौजूद रहे।