दो पड़ोसियों में झगड़ा

in #palilast month

पाली-घर के आगे कचरा फैलाने की बात पर हुई दो पड़ोसियों में तनातनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर हमला कर दिया। जिसमें 6 जने घायल हो गए। जिनमें से दो जनों को रेफर किया गया।

मारवाड़ जंक्शन थाने के ASI कूकाराम ने बताया कि घटना कोलपूरा गांव (चिरपटिया) में मंगलवार को हुई। घर के आगे कचरा फैलने की बात को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। कोलपूरा गांव निवासी केलीदेवी पत्नी सूजाराम जाट, निरमा, वर्षा पुत्री सूजाराम जाट और सूजाराम जाट पुत्र वालाराम जाट घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष के ढगलीदेवी पत्नी सांवलराम जाट और उसका पुत्र पोलाराम पुत्र सांवलराम जाट घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मारवाड़ जंक्शन लगा गया। जहां से एक पक्ष के ढगलीदेवी और पोलाराम को पाली रेफर किया गया।
IMG-20240325-WA0013.jpg