गर्मी से ग्रामीणों का हाल बेहाल

in #pali6 months ago

पाली जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर रहने से दोपहर में गर्मी ने बेहाल किया। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण रात में भी गर्मी से राहत कम मिली। दोपहर में तेज धूप होने से सड़कों व बाजार में सन्नाटा सा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर निकलने में बचते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 12 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। प्रदेश के अधिकांश भागों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग में 29 व 30 मार्च को कुछ जगहों पर बरसात हो सकती है। पाली, जालोर व सिरोही में हवा चल सकती है। आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, लेकिन बरसात की संभावना नहीं है।
Screenshot_20240329-181041_Chrome.jpg

Sort:  

Plz like