जालौर के नए कलेक्टर होंगे डॉ प्रदीप ग्वान्डे

in #pali10 days ago

जालोर-भजनलाल सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 108 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें जालोर जिला कलेक्टर पूजा पार्थ का तबादला कर जयपुर संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग किया गया है।

वहीं डॉ प्रदीप के गवांडे को बीकानेर आयुक्त उपनिवेशन विभाग बीकानेर से बदल कर जालोर जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया है।

दरअसल सरकार ने 108 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिसमें 96 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जबकि APO चल रहे 10 IAS को पोस्टिंग दी गई है। 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसमें जालोर जिला कलेक्टर पूजा पार्थ भी शामिल हैं।
Screenshot_20240728-073944_Gallery.jpg