महिला मंडल ने दी भजनों की प्रस्तुति

in #palilast year

सोजत रोड-कस्बे के राधे रानी महिला मंडल द्वारा पुरषोत्तम मास के उपलक्ष में नियमित रूप से जगह जगह भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।मंडल की सचिव रेणु शर्मा ने बताया कि गणेश मंदिर में भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।सोजत में चल रहे नानी बाई को मायरो में भी मंडल के सदस्यों ने भाग लेकर भजनों की प्रस्तुति दी।मंडल की कार्यकारिणी का एक वर्ष पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष सरपंच लक्ष्मी कच्छवाह,उपाध्यक्ष शकुंतला शर्मा व कोषाध्यक्ष सुमित्रा शर्मा को बनाया गया।साथ ही मंडल की बैठक आयोजित कर गौ सेवार्थ और धार्मिक कार्यों के लिए कई प्रस्ताव लिए गए।इस मौके मंडल सदस्य राधा माहेश्वरी, रामप्यारी सोनी ,दीपा व्यास, अन्जु जांगिड़,सोजत सिटी से डॉक्टर सीमा, कमला ,शशि , सन्तोष, गायत्री आदि का सहयोग रहा।
IMG-20230815-WA0004.jpg

Sort:  

खूबसूरत प्रस्तुति