समाज के उत्थान सर्व बाह्मण समाज का महान योगदान : आर्य

in #pali2 years ago

सर्वबाह्मण समाज का सम्मेलन संपन्न
बगड़ी नगर। स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में सर्व बाह्मण समाज द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार निरंजन आर्य ने कहा कि हजारों सालों से वेद, उपनिषद व सनातन संस्कृति की आज भी देश में मान्यता है, सामाजिक व्यवस्था में समाज के लिए बनाई गई व्यवस्था में सर्व बाह्मण समाज का महान योगदान है। लेकिन समय, परिस्थितियां, व्यवस्था के कारण उसमें बदलाव जरूर आया हैं। वों परम्पराएं जो सर्व बाह्मण समाज द्वारा गहन त्याग तपस्या से निर्मित हुई है वो व्यवस्था आज भी समाज में मान्य हैं। समाज के उत्थान में सर्व बाह्मण समाज योगदान भुलाया नही जा सकता। सामाजिक व्यवस्था को जिंदा रखने के लिए सर्व बाह्मण समाज द्वारा बनाए गए वेद, उपनिषद, धार्मिक गंरथ आज के युग में भी हमारा मार्गदर्शन करते है। इन धार्मिक पद्वतियों से आगामी पीढियों को भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
समारोह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य अमृत पाराशर ने कहा कि समाज की सामाजिक सरोकारिता में सर्वबाह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके अपर लोक अभियोजक गजेन्द्र सोनी ने आर्य के द्वारा विगत वर्षो में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो के बारे में बताते हुए उनका साधुवाद जताया। कार्यक्रम में बाह्मण समाज के प्रतिनिधि धर्मेश रिनवा ने बाह्मण समाज एकता के बारे में बताते हुए कहा कि बाह्मण समाज हमेंशा अच्छे व्यक्ति के साथ रहा हैं। कार्यक्रम में आर्य का नंदकिशोर बिस्सा की अगुवाई में सर्व बाह्मण समाज, श्री गौड बाह्मण समाज के श्यामलाल उणेचा, वैष्णव समाज के छगनलाल वैष्णव, श्रीमाली बाह्मण समाज की ओर उमाशंकर द्विवेदी, शाकद्विपीय समाज की ओर केदारलाल शर्मा, पुष्करणा बाह्मण समाज से ठाकुरदत शर्मा, पाराशर समाज की ओर पूर्व पार्षद जगदीश पाराशर ने साफा व माल्यार्पण कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में नवरतन शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। जहां गोपाल दवे, गजेन्द्र उणेचा, प्रवीण दवे, चेतन दवे, जितेन्द्र श्रीमाली, मोन्टू बिस्सा, पार्षद बालमुकुन्द गहलोत, योगेश शर्मा, चन्द्रशेखर श्रीमाली, पुनित दवे, विकास उणेचा, मनीष तिवारी, लोकेश जोशी, मनीष व्यास, ओमप्रकाश शर्मा, जुगलकिशोर दवे, गणपत उणेचा, लोकेश शर्मा, सुरेश उणेचा, ओम पारीक, राजेन्द्र शर्मा, पारस ऊणेचा चासहित बडी संख्या में सर्व बाह्मण समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर श्रीमाली ने किया।IMG-20220523-WA0047.jpg