नपाअध्यक्ष ने पल्स पोलियो की दवा पिलाकर की गई अभियान की शुरुआत

in #palera2 years ago

नपाअध्यक्ष ने पल्स पोलियो की दवा पिलाकर की गई अभियान की शुरुआत।
IMG-20220918-WA0037.jpg
पत्रकार सददाम राइन
पलेरा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन के निर्देशानुसार रविवार की सुबह पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई यह अभियान तीन दिवसीय होगा जो 18 सितंबर से 20 सितंबर तक चलाया जाएगा इसमें घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पिलाई जाएगी।
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी ,नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा, बीएमओ पुष्पेंद्र कुशवाहा द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पार्षद अभय मोर ,मान सिंह राय, जय राम रजक, कमलेश अहिरवार, अतीक अहमद, राहुल खरया ,कुणाल चतुर्वेदी, गगन सोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया गया।