जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की बहू शिल्पी बनी निर्विरोध अध्यक्ष, ममता यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष

in #palera2 years ago

जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की बहू शिल्पी बनी निर्विरोध अध्यक्ष, ममता यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष

खरगापुर और जतारा विधायक ने दोनों पदों को लेकर बनाई सहमति
IMG-20220728-WA0020.jpg
पलेरा।। जनपद पंचायत पलेरा में विधायक हरिशंकर खटीक अपनी रणनीति को लेकर सफल हो गए। उन्होंने अपनी बहू शिल्पी अतुल खटीक को निर्विरोध अध्यक्ष बना लिया है। हालांकि यहां जनपद अध्यक्ष पद को लेकर खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी भी प्रयास कर रहे थे, लेकिन फिर बाद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर दोनों विधायकों में आम सहमति बन गई। जिसके बाद हरिशंकर खटीक की बहू शिल्पी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी की समर्थक ममता यादव को निर्विरोध चुन लिया गया। दरअसल जनपद पंचायत पलेरा में कांग्रेस का कब्जा था, यहां मंजू रविंद्र सिंह गौर पिछले कार्यकाल में अध्यक्ष चुनी गई थी। मंजू सिंह पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के परिवार की हैं। हालांकि इस बार जनपद अध्यक्ष पद के लिए गौर परिवार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। जिसके चलते यहां भाजपा के ही दो पक्षों के बीच अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान चल रहा था। आखिरकार जतारा विधायक हरिशंकर खटीक और खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी के बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सहमति बन गई। जिसके चलते शिल्पी अतुल खटीक को निर्विरोध अध्यक्ष एवं ममता यादव को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया।