भाजपा लगायेगी हर बूथ पर दस पौधे

in #pachpadra2 years ago

भाजपा लगायेगी हर बूथ पर दस पौधे
पणपदरा Screenshot_20220724_173556.jpg
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आजदी के अमृत महोत्सव व मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल के तहत चलाये जा रहे विशेष वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ आज भाजपा के पचपदरा मंडल ने किया गया रविन्द्र विश्नोई ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज पचपदरा मंडल के अंदर मामाजी मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष डुंगर देवासी के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दस पौधे लगाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा दिया गया है सभी पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनोधि व शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्षो से आग्रह किया है कि सभी अपने निवास के आस पास या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर इस मरुस्थलीय स्थान को हरा भरा बनाये इस दौरान कार्यक्रम में किसान मोर्चो के प्रदेश सदस्य गोविंदसिंह कालूड़ी जिला उपाध्यक्ष कल्याणसिंह गोपड़ी जिला मंत्री व मंडल प्रभारी बजरंग चौधरी जिला मंत्री खेताराम प्रजापत बाबूलाल भील सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Sort:  

Good job