जड़ी बूटियां विभिन्न बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखती हैं:- बांठिया

in #pachpadra2 years ago

जड़ी बूटियां विभिन्न बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखती हैं:- बांठिया
IMG_20220804_190516.jpg
जड़ी-बूटी दिवस पर जड़ी-बूटी के पौधों का वितरण

पचपदरा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व आमेर विधायक सतीश पुनिया के सघन पौधारोपण के आव्हान पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्य
समिति सदस्य गणपत बाठिया के नेतृत्व में
जड़ी-बूटी दिवस पर जड़ी-बूटी के पौधों का वितरण किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि विश्व जड़ी-बूटी दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंजलि महिला योग पीठ को जड़ी बूटियों के पौधों का वितरण किया गया।जड़ी-बूटी दिवस के मौके बांठिया ने कहा कि हमारा देश रोग मुक्त तभी बन सकता है, यदि हम स्वदेशी पद्धति को अपनाएं। हमारे देश की जड़ी बूटियां विभिन्न बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखती हैं।
इस दौरान महिला पतंजलि योगपीठ जिला संगठन महामंत्री कमला चौहान,मीडिया प्रभारी रेणु लालवानी,तहसील प्रभारी शशिलता राय,
लुणी भंसाली,सुखी देवी ,शांति देवी,मैना देवी सहित अनेकों महिला कार्यकर्ता उपस्थिति रही।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री कमला चौहान
ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया सहित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सरदार भगत सिंह सभा स्थल स्थित वाकेश्वर महादेव मंदिर में पौधारोपण कर पौधों का वितरण किया गया।मंदिर पुजारी मनीष शर्मा ने बांठिया सहित सभी महिला कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।अंत में रेणु लालवानी धन्यवाद ज्ञापित किया।उसके बाद शहर के सिटी पार्क में पौधारोपण कर हर घर-घर पौधा लगाने के लिए महिलाओं को पौधों का वितरण भी किया गया।