जबलपुर के दोनों ओर इटारसी एवं कटनी में बन रहा है ग्रेड सेपरेटर

in #over2 years ago

जबलपुर । पश्चिम मध्य रेल पर चल रहे अधोसंरचना कार्य परियोजनाओं में तीव्र गति से विस्तार किया जा रहा है। साथ ही परिचालन में वृद्धि के लिए परियोजनाओं में उतरोत्तर गति प्रदान की जा रही। गौरतलब है की जबलपुर के दोनों एन्ड इटारसी एवं कटनी में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भोपाल मण्डल के इटारसी नार्थ-साऊथ डाउन साइड ग्रेड सपरेटर का निर्माण किया जा रहा है। इस इटारसी ग्रेड सेपरेटर की कुल लम्बाई 12 किमी है। इस ग्रेड सेपरेटर में 03 मेजर ब्रिज, 26 माइनर ब्रिज, 09 आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) एवं 03 स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही इटारसी नार्थ-साउथ अप साइड ग्रेड सेपरेटर का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस इटारसी नार्थ-साउथ अप साइड ग्रेड सेपरेटर की कुल लम्बाई 16 किमी है। इस ग्रेड सेपरेटर में 04 मेजर ब्रिज, 41 माइनर ब्रिज, 07 आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) एवं 05 स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इसमें उच्च गुणवत्ता वाले मैटेरियल एवं तकनीक तथा हैवी मशीनिरी का उपयोग किया जा रहा है। इसी तरह इटारसी नार्थ-साउथ अप साइड ग्रेड सेपरेटर का का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। यह कार्य वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाएगा।
इसी प्रकार जबलपुर मण्डल के कटनी में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कटनी ग्रेड सेपरेटर की कुल लंबाई 34.9 किमी है। इसके साथ ही इसमें वॉयडक्ट (17.8 किमी), रिटेनिंग वॉल (3.2 किमी), अर्थवर्क (13.9 किमी) पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस ग्रेड सेपरेटर में कुल 676 पियर्स/अब्यूटमेंट्स, 08 रेल ओवर ब्रिज (आरओआर), 06 मेजर ब्रिज निर्माण कार्य के साथ एलिवेटेड डेक पर पॉइंट्स और क्रोसिंग का भी कार्य किया जा रहा है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले मैटेरियल एवं तकनीक तथा हैवी मशीनिरी का उपयोग किया जा रहा है।405293bc-c3ca-4385-b32a-06262128057b-780x470.jpg