ओसीडी के शिकार स्त्री-पुरुष की अजीबो-गरीब हरकतें, जानें क्या है यह बीमारी

in #ocd2 years ago

Quiz banner
महिला संबंध बनाने के बाद सारे कपड़े धो डालती है:ओसीडी के शिकार स्त्री-पुरुष की अजीबो-गरीब हरकतें, जानें क्या है यह बीमारी
2 दिन पहलेलेखक: मीना
Loading advertisement...
ओसीडी के शिकार स्त्री-पुरुष की अजीबो-गरीब हरकतें, जानें क्या है यह बीमारी|रिलेशनशिप,Relationship - Dainik Bhaskar
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक कपल को एक मेंटल डिसऑर्डर के चलते बाथरूम में संबध बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

27 साल की एक महिला साफ-सफाई को लेकर ऐसी ऑब्सेस्ड है कि उसे ऐसा लगता है कि सेक्स के कारण उसका बिस्तर गंदा हो जाता है, संबंध बनाने के बाद सारे कपड़े जैसे बेडशीट, पार्टनर के कपड़े, छोटे बच्चे के कपड़े आदि धोने लगती है।

सुनने पढ़ने में ऐसे मामले हंसी की बात लगते हैं, लेकिन ये बात हंसने की नहीं सोचने की है कि आखिर कोई व्यक्ति ऐसा क्यों कर रहा है?

भोपाल के बंसल अस्पताल में साइकेट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी इस केस स्टडी का जिक्र करते हुए कहते हैं कि ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) के कारण इस महिला को संबंध बनाने के बाद सभी कपड़ों की धुलाई में 3 से 4 घंटे का समय लग जाता था।

इस समस्या से बचने के लिए दोनों ने बाथरूम को चुना। हालांकि, इस ऊहापोह के चलते पति की संबंध बनाने की इच्छा धीरे-धीरे कम होने लगी। पति साइकोलॉजिकल सेक्सुअल डिस्फंक्शन का शिकार हो गया। अब उसका भी इलाज चल रहा है।0-00-00-00_1656335190.jpg