लीडर्स को पद एवं कर्तव्य पालन की दिलाई शपथ

in #oath2 years ago

005.jpg

  • मोंटफोर्ट विद्यालय में मनाया इंवेस्टिचर्स समारोह
  • छात्राओं ने दी समूह नृत्य की प्रस्तुति

मंडला। मोंटफोर्ट स्कूल मंडला में इंवेस्टिचर्स समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला गजेन्द्र सिंह कंवर, थाना प्रभारी बम्हनी बंजर नीलेश दोहरे रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के प्राचार्य वीनू चेरियन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके बाद प्रार्थना गीत के साथ मुख्य अतिथि, प्राचार्य, उप-प्राचार्य एवं को-ऑडिनेटर द्वारा विद्यालय के चुने गए लीडर्स को बैच पहनाए गए एवं फ्लैग वितरित किया गया।

आयोजित समारोह में संस्था प्रमुख ब्रदर वीनू चेरियन द्वारा सभी लीडर्स को पद एवं कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विद्यालय की शाला नायिका कु. कनक कुशराम द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गये। कार्यक्रम को रोचक बनाते हुए शाला की कुछ छात्राओं द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुत दी। मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह कंवर ने अपने आर्शीवचन द्वारा विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं समस्त लीडर्स को टीमवर्क के महत्व को समझाकर उन्हें प्रेरित करते हुए भविष्य में आगे बढऩे की प्रेरणा प्रदान की।

संस्था प्रमुख ब्रदर वीनू चेरियन ने मुख्य अतिथि को शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया एवं साथ ही संस्था की तरफ से उन्हें एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के अंत में शाला नायक एन्ड्रेयास सोनवानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य ब्रदर वीनू चेरियन, उप-प्राचार्य ब्रदर आनंद, को-ऑडिनेटर श्रीमति एवेन्जलीन कुशराम, खेल शिक्षक रोहित नायकवार, अभिषेक श्रीवास एवं रमा मार्को व नृत्य शिक्षक सुश्री पलक दीक्षित ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की शिक्षिका राहत कुरैशी द्वारा किया गया।