निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, पहली बार गठित हुई समिति ने दिया संदेश

in #nokha2 years ago

ग्राम पंचायत मुख्यालय अणखीसर पर ग्रामसेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रामेश्वर लाल थोरी और उपाध्यक्ष पद पर रामसिंह भाटी को निर्विरोध चुना गया। पूर्व सरपंच धूड़ाराम कुलड़िया ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुनाव सम्पन्न करवाने पर धन्यवाद दिया।

कुलड़िया ने कहा कि ग्रामीणों की आवाज को हमेशा प्राथमिकता दी है। यहां प्रमुख मांग थी कि पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सेवा सहकारी समिति की शाखा संचालित हो। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दी। ग्रामीणों की आवाज का परिणाम आज हम सब को देखने को मिल रहा है।
IMG_20220919_192441.jpg
बता दें पहली बार बनी ग्राम सेवा सहकारी समिति में सभी 12 वार्ड से सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। सोमवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हुए। इस चुनाव निर्वाचन कार्यक्रम में वार्डों के निर्विरोध सदस्य रामप्रताप कस्वां, किशनाराम गोदारा, गणेश ज्याणी, बलबीर कुलड़िया, प्रहलाद जान्दू, सुरजनदास साध, गायत्री जोशी, मूलाराम पटीर, पुखराज गर्ग, शारदा नाई, उपसरपंच भंवरलाल थोरी, हरिराम कुलड़िया, लालसिंह भाटी सहित भारी संख्या मे ग्रामीणों की उपस्थिति रही। निर्वाचन अधिकारी राकेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sort:  

Done