नोखा में गणेश महोत्सव पर धूम: गणेश मंदिर में भगवान की प्रतिमा स्थापित, 9 सितंबर को होगा विसर्जन

in #nokha2 years ago (edited)

IMG_20220831_165550.jpgबुधवार को घरों में, मोहल्लों में, मंदिरों में हर जगह एक ही स्वर गणपति बप्पा मोरया सुनाई दे रहा है। जय गणेश, जय जय गणेश। मंदिरों में अल सुबह से ही भगवान गणेश की प्रतिमा का अभिषेक प्रारंभ हुआ तो दोपहर बाद घरों में गणपति की पूजा की गई। नोखा के गणेश जी, हनुमानजी मंदिर के परिसर में भी गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। इसी के साथ आठ दिवसीय गणेश महोत्सव का आरंभ हुआ।

श्री गणेशजी, हनुमानजी के मंदिर में श्री गणेश जन्मोत्सव बुधवार को मनाया गया। पंडित अशोक रांकावत के सानिध्य में गजानंद भगवान की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। भगवान गणेश जी को 401 किलो मोतीचूर के लड्डू का महाभोग लगाकर सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया।

श्री गणेश जन्मोत्सव समिति के पुरुषोत्तम तापड़िया, महामंत्री हरिकिशन चांडक, श्याम सुंदर रांकावत, राजू रांकावत, कार्यकर्ता जगदीश तापड़िया, संजय चोराडिया, महेंद्र तिवारी, सुनील संचेती, दिनेश सिंधि, महेंद्र माली, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक पिंचा सहित पूरी टीम व्यवस्था में लगी हुई है। मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर नोखा पुलिस के अधिकारी, जवान व महिला कानि व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है।

9 सितंबर को होगा विसर्जन
9 सितंबर को गणेशजी हनुमानजी मंदिर से शाम को 4 बजे श्री गणेशजी का मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नोखा के सभी मार्गों से गाजों बाजों के साथ निकलेगी। विसर्जन राणोराव तालाब पर किया जाएगा।IMG_20220831_165538.jpgIMG_20220831_165527.jpg

Sort:  

Done