शैलेश लोढ़ा बिखेरेंगे काव्य रस, सोमवार शाम को पालिका अध्यक्ष झंवर ने लिया तैयारियों का जायजा

in #nokha2 years ago

नगर पालिका नोखा द्वारा नोखा शहर के 95वां स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्शोल्लास के साथ मंगलवार को मनाया जायेगा। नोखा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका नोखा द्वारा पालिका कार्यालय भवन, क्षेत्र के चौक एवं मूर्ति चौराहों आदि के साथ शहर के हृदय स्थल घंटाघर व घंटा के दोनों तरफ आकर्षक रोशनी के द्वारा सजावट की गई है। पालिका द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।

राजकीय भट्टड स्कूल नोखा के प्रांगण में मंगलवार को सांय 09 बजे से विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा। पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा ने बताया कि कार्यक्रम में आथित्य के रूप में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओम प्रकाश साथ ही श्री बालाजी सेवा धाम के पीठाधीश्वर अनन्त विभूषित महामण्डेलश्वर बजरंगदास महाराज, लालासर साथरी के महत सच्चिदानंद महाराज, रातडिया धोरा के महंत श्याम गिरी महाराज थानापति दशनाम जूना अखाड़ा आदि संतो का सानिध्य भी प्राप्त होगा। इसके साथ ही विभिन्न समाज सेवी महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

ईश्वरचन्द दुग्गड़ ने बताया कि इस विराट कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि एवं अभिनेता शैलेश लोढ़ा एंव वीर रस के प्रख्यात कवि विनीत चौहान एवं कविता तिवाडी, हास्य एवं व्यग्य रस के कवि तेजनारायण बैचेन, हास्य रस के कवि शम्भू शिखर, बलवंत बल्लू एवं बाबू बंजारा आदि कविगण बिखेरेंगे शब्दो के मोती।
IMG_20220919_193054.jpg
पालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा

पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने विराट कवि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए आयोजन स्थल पर हो रही तैयारियों का जायजा एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, पार्षद प्रमोद पंचारिया, जगदीश मांझू, अंकित तोषनीवाल, मोहनलाल सुथार, करणीदान राठी, ओमप्रकाश पारीक, महेन्द्र तिवाडी, घनश्याम मोहता, भगवान लोहिया, पालिका अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजूराम जाट, वरिष्ठ सहायक अशोक शर्मा, श्रवण सिंह सहित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहें। जिनको पालिका अध्यक्ष द्वारा अलग-अलग व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया।

Sort:  

Done