गांव रोड़ा की 2 बहनों ने एक साथ हासिल की सफलता, गांव में खुशी का माहौल

in #nokha2 years ago (edited)

IMG_20220911_215503.jpgनोखा के गांव रोडा की 2 बहनों ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर परचम लहराया है। जानकारी के अनुसार रोडा निवासी ओम प्रकाश बिश्नोई गुवाहाटी में व्यवसाय करते हैं। ओम प्रकाश की दो बेटियों का एक साथ नीट परीक्षा में चयन हुआ है।

बड़ी बहन ज्योति को आल इंडिया 9907 रैंक और छोटी बहन अनीता को 9452 रैंक मिला है। अनीता ने 12वीं के साथ ही यह रैंक हासिल की है। इनकी सबसे छोटी बहन शिवानी बिश्नोई क्रिकेटर है, जो कि असम स्टेट अंडर- 19 में खिलाड़ी है। दोनों बहनों की सफलता के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।

Sort:  

Done