तपाभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन: साध्वी राजीमती बोली- दृढ़ मनोबल व आत्मबल से तपस्या संभव

in #nokha2 years ago

दृढ़ मनोबल व आत्मबल से तपस्या संभव है। यह विचार नोखा के महावीर चौक स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी राजीमती ने तपाभिनंदन समारोह पर बोलते हुए रविवार को रखे। उन्होंने कहा कि इस भयंकर गर्मी में भी दृढ़ मनोबल, आत्मबल व गुरु कृपा से अब भी तपस्याएं जारी है। दुबली-पतली पूजा लोढा (23) की हिम्मत को दाद है कि 30 दिन का मासखमण कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

तेरापंथ महिला मंडल पारख परिवार, लोढा परिवार की बहनों, तेयुप कार्यकर्ता गायक सुरेश बोथरा, साध्वीश्री द्वारा तपस्या की महिमा गीतिका द्वारा अलग-अलग समा बांधा। इन्द्र चंद बैद ने बताया कि पूजा लोढा 30 दिन मासखमण, विनोद नवलखा के 26 दिन, रेखा पारख के 21 दिन, अनिल भुरा के 12 दिन की तपस्या का अभिनंदन समारोह रखा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नोखा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीताराम पंचारिया ने की। तेरापंथ सभा अध्यक्ष निर्मल भूरा, उपाध्यक्ष इन्द्रचंद बैद, मंत्री लाभचंद छाजेड़, ज्ञानशाला प्रभारी महावीर नाहटा, तेयुप अध्यक्ष गजेंद्र पारख, मंत्री अरिहंत संखलेचा, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बैद, मंत्री प्रीति मरोठी, चेतना, श्यामा लोढा, विकास, ओजस, पारख, विकास बैद, मोनिका, अश्विनी बेद, पुष्पादेवी पारख आदि ने तपस्वियों के प्रति मंगल भाव रखे।
IMG_20220911_154944.jpg
तपस्वियों का मोमेंटो, तस्वीर, साहित्य से तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेयुप के द्वारा अभिनंदन किया गया। साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा द्वारा मंगल संदेश का वाचन साध्वी प्रभात प्रभा ने किया। संचालन लाभचंद छाजेड़ ने किया।IMG_20220911_155000.jpg

Sort:  

Done