भाजपा ने मनाया कला दिवस

in #nohar2 years ago

IMG-20220626-WA0007.jpgनोहर,26 जून। भाजपा नगर मण्डल नोहर द्वारा यहां बिहाणी चौक के पास आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान करते हुए आपातकाल के विरोध में उठी हर उस आवाज को नमन किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दौर माना जाता हैं। उन्होंने इसे स्वतंत्र भारत के इतिहास का विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल बताया। जिलामंत्री छोटूलाल सेवग ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी द्वारा लगाये गये इस आपातकाल का खामियाजा आम नागरिकों को भूगतना पड़ा था। उन्होंने इसे आजाद भारत का सबसे काला अध्याय बताया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दु:खद अध्याय बताया। इस मौके पर जिलामंत्री नरेंद्र चौधरी,महामंत्री गजेंद्र जोशी,मोहनलाल डाबी,मालचंद जोशी,देवीलाल पारीक,मुरलीधर छिंपा, महेन्द्र पूनियां, जुगल सेवग,बेगराज स्वामी,मुश्ताक खां, संतलाल रेगर,राजकुमार जोशी,राजू सैनी, सोनू सारसुत,दाताराम जांगिड़,राहुल नागल,कृष्णा पारीक,अजय जोशी,विनोद पारीक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं आपातकाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Sort:  

हमारी खबरों को लाइक करें कमेंट करें