गिनाणी में गिरने से मजदूर की मौत

in #nohar2 years ago

IMG-20220709-WA0066.jpg
नोहर,9 जुलाई। यहां महावीर पार्क के समीप प्राचीन गिन्नाणी में एक जने की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक समस्तीपुर (बिहार) हाल ऐलनाबाद निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार मेहता यहां एक विवाह समारोह में भाग लेने आया हुआ था। प्राचीन गिन्नाणी के समीप ही स्थित एक घर में विवाह समारोह था। रात्रि के समय मनोज कुमार लघुशंका के लिये उठा। प्राचीन गिन्नाणी की मिट्टी खिसकने से मनोज कुमार गिन्नाणी में डूब गया। परिवार वालों को शक होने पर पहले तो अपने स्तर पर मृतक को बाहर निकालने का प्रयास किया। मगर सफलता नही मिली। घटना शनिवार अल सुबह की बताई गई हैं। बाद में पुलिस व नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से मृतक मनोज के शव को गिन्नाणी से बाहर निकाला गया। इस संबंध में मृतक मनोज के पुत्र अभय ने पुलिस थाना में मर्ग दर्ज कराई हैं। घटना के बाद परिवार में विवाह समारोह खुशिया मातम में बदल गई। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विदित्त रहे कि महावीर पार्क के समीप स्थित कस्बें की प्राचीन गिन्नाणी में कस्बें के गंदे पानी के अलावा बरसाती पानी जमा होता हैं। मानसून के मध्यनजर हाल ही में प्राचीन गिन्नाणी की खुदाई करवाई गई थी। बताया जाता हैं कि खुदाई के बाद गिन्नाणी के चारो ओर पक्की दीवार का निर्माण करवाना था। मगर ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य समय पर पूरा नही किया गया। घटना के बाद गिन्नाणी के आस-पास स्थित मकानों में रहने वाले लोग भयभीत हैं। नागरिकों अविलम्ब गिन्नाणी के चारो तरफ सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की हैं।