पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

in #nohar2 years ago

IMG-20220709-WA0064.jpgनोहर,9 जुलाई। क्षेत्र के गांव खोपड़ा के सहारण परिवार ने विवाह जैसे शुभ अवसर को गौसेवार्थ व पर्यावरण संरक्षण से जोडक़र अभिनव पहल की हैं। गांव के समाजसेवी मनफूलराम सहारण ने अपने छोटे भाई मुंशीराम सहारण के बेटे रविन्द्र के विवाह के अवसर पर दुल्हन भावना के हाथों से विद्यालय में पौधारोपण करवाकर पर्यावरण संरक्षण का तो वही श्रीकृष्ण प्रणामी गौशाला समिति मेघाना-खोपड़ा में 75 किवण्टल हरा चारा एवं 1 किवण्टल गुड़ का दान करवाकर गौसेवा को सन्देश दिया। घर में आई दुल्हन के रूप में लक्ष्मी से गौसेवा व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की इस अभिनव पहल की सभी ने मुक्तकंठो से सराहना करते हुए प्रेरणादायक कदम बताया। इस मौके पर दुल्हा -दुल्हन सहित गौशाला के पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामीण मौजूद थे।