दिवंगत प्रमोद पांडिया की स्मृति में सुरेश पांडिया ने की निर्माण की घोषणा।

in #nohar2 years ago

नोहर न्यूज
ब्राह्मण समाज के लिए आज ऐतिहासिक दिन*
भगवान परशुराम चौक की रखी गई आधारशिला*
दिवंगत प्रमोद पांडिया की स्मृति में सुरेश पांडिया ने की निर्माण की घोषणा।
किशन सैनी (IMG-20220928-WA0079.jpg नोहर न्यूज)
नोहर। स्वर्गीय प्रमोद पांडिया की स्मृति में यहां बनने वाले भगवान परशुराम चौक के निर्माण की आज विधिवत पूजन के साथ आधारशिला रखी गई। आज का दिन ब्राह्मण समाज के लिए ऐतिहासिक व गौरवमयी रहा। यहां के मुख्य बाजार में स्थित ब्राह्मण पाठशाला के पास भगवान परशुराम चौक के निर्माण की रआधारशिला रखी गई।
स्वर्गीय प्रमोद पांडिया की स्मृति में भगवान परशुराम चौक का निर्माण ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडिया ने करवाने की घोषणा।
#ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष किशोर तिवाडी ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भविष्य में भी विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
IMG-20220928-WA0071.jpg