नोबेल शांति 2022 पुरस्कार: बेलारूस मानवाधि‍कार कार्यकर्ता, रूस व यूक्रेन के मानवाधि‍कार संगठन

in #nobleprize20222 years ago

ओस्लो। 07 अक्टूबर 2022।
images (24).jpeg
वर्ष 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize for 2022) की घोषणा नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को किया।

नोबेल शांति पुरस्कार 2022 के विजेताओं के नाम निम्नवत् हैं -

1- बेलारूस के मानवाधि‍कार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की
2- रूस के मानवाधिकार संगठन "मेमोरियल"
3- यूक्रेन के संगठन "सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज"

एलेस बियालियात्स्की 25 सितंबर 1962 को रूस के करेलिया में पैदा हुए ।Ales Bialiatski बीते तीन दशकों से बेलारुस में लोकतंत्र और आजादी के लिए कैम्पेन चला रहे हैं। उन्होंने 1996 में मिंस्क में Viasna नामक मानवाधि‍कार संगठन की नींव रखी। यह संगठन राजनीतिक कैदियों की मदद के लिए काम करता है। बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की अभी जेल में बंद हैं।

रूस के मानवाधिकार संगठन "मेमोरियल" की स्थापना मास्कों में साल 1987 में हुई थी। इस संगठन का मकसद रूस में सिविल सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करना है जो सालों से रूस में नागरिकों के मानवाधिकार की लड़ाई लड़ रहा है। यह संगठन लगातार सत्ता के खिलाफ मोर्चा खोले रहता है। 'मेमोरियल' शांति और लोकतंत्र के लिए हमेशा लड़ता रहता है।

यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन "सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज" की स्थापना साल 2007 में यूक्रेन के कीव में हुई थी। यह संगठन यूक्रेन में नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है। संगठन लोकतंत्र को बचाने और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ हमेशा खड़ा रहा है।

इस साल कुल मिलाकर 343 लोगों को शान्ति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, जिसमें 251 व्यक्तिगत नाम व 92 संस्थाएं थीं जो शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही हैं। ये संख्या नोबल शांति पुरस्कारों के इतिहास में दूसरी बड़ी संख्या है। इससे पहले वर्ष 2016 में 376 लोगों के नाम नामित हुए थे. पिछले साल ये नंबर 329 का था।

Sort:  

https://wortheum.news/@balraj
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post

Pls like kijiye sir hume

Plz like my news 🙏