व्यापारियों ने सौंपी लालचंद गुप्ता को संघ के अध्यक्ष की कमान, रोशन लाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित

in #nirwachan2 years ago (edited)

IMG-20221127-WA0042.jpgलालचंद गुप्ता बने जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष रोशनलाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित

लालचंद गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेश गुप्ता को 510 मतों से किया पराजित

1932 मतदाताओं में से 1570 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

वर्थियम न्यूज सीधी म प्र।
जिला व्यापारी संघ के चुनाव में एक बार फिर लालचंद्र गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेश गुप्ता को 510 मतों के अंतर से पराजित किया। लालचंद्र को 1013 मत मिले, जबकि सुरेश गुप्ता को 503 मत ही प्राप्त हुए, 52 मत निरस्त रहे।
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रोशन लाल गुप्ता निर्वाचित हुए हैं, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र सोनी को 404 मतों से पराजित किया। रोशन लाल को 954 मत मिले, जबकि राजेंद्र सोनी को 550 मत प्राप्त हुए, जबकि 64 मत निरस्त रहे। जिला व्यापारी संघ के लिए कुल 1932 मतदाताओं में से 1568 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
स्थानीय शहर के मानस भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान चला। रिटर्निंग ऑफिसर एड.बृजेंद्र सिंह द्वारा मतदान हेतु कुल चार पोलिंग बूथ बनाए गए थे, यहां जिलाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु दो-दो अभ्यर्थियों के लिए कुल 1932 मतदाताओं में से 1568 मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की गई, और मतगणना के तत्काल बाद रिटर्निंग आफिसर एड.बृजेंद्र सिंह द्वारा परिणाम घोषित किए गए। बताते चलें कि व्यापारी संघ के शेष पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध तरीके से पहले ही हो चुका है।

लालचंद गुप्ता के विजयी होने पर उनके समर्थकों द्वारा शहर में आतिशबाजी करते हुए विजय जुलूश निकाला गया। IMG-20221127-WA0043.jpgIMG-20221127-WA0046.jpg