कृषकों की सुविधा हेतु जनपद मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित

in #nirikshan2 years ago

IMG-20220405-WA0074.jpg अरुण शुक्ला : जिला अधिकारी के निर्देशन में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, ने बताया कि रबी विपणन वर्ष, 2022-23 के अन्तर्गत आज विपणन शाखा के बाॅगरमऊ मण्डी स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र पर कृषक श्री गंगा प्रसाद, निवासी-बाॅगरमऊ के 5.00 कु0 गेहूँ की खरीद की गयी एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी द्वारा तत्काल उक्त कृषक की आॅनलाइन फीडिंग की गयी एवं अवगत कराया गया कि क्षेत्रीय कृषकों से निरन्तर सम्पर्क किया जा रहा है। बाॅगरमऊ क्षेत्र में गेहूँ की कटाई का कार्य प्रारम्भ हो गया है। शीघ्र ही अपेक्षित मात्रा में गेहूँ की आवक प्रारम्भ हो जायेगी एवं खरीद कार्य में प्रगति होगी।
ध्यातत्य है कि जनपद में जनपद में 01 अपै्रल, 2022 को गेहूँ खरीद प्रारम्भ हो गयी है एवं जनपद में अब तक कुल 05 गेहूँ क्रय केन्द्रों पर 06 किसानो से 97.50 कु0 गेहूँ की खरीद की गयी है। जिलाधिकारी महोदय उन्नाव द्वारा सभी क्रय एजेन्सियां एवं उनके क्रय केन्द्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी दशा में क्रय केन्द्र पर बिचैलियों से खरीद न होने पाये। यदि किसी क्रय केन्द्र पर बिचैलियों से खरीद की शिकायत की पुष्टि होती है, तो दोषी कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसलिए ंपूर्ण शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गेहू खरीद करायी जाये।
वर्तमान सत्र हेतु गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 2015.00 प्रति कु0 है। कृषकों को न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना का अधिक से अधिक लाभ प्रदान कराये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय उन्नाव द्वारा जनपद को निर्धारित क्रय लक्ष्य के सापेक्ष 90 गेहूँ क्रय केन्द्र जनपद में स्थापित कर लिये गये हंै, जिसमें पी0सी0एफ0 (सहकारिता) के 70, खाद्य विभाग के 12 एस0एफ0सी0 के 07 तथा भा0खा0नि0 का 01 क्रय केन्द्र है। सभी क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारियों की तैनाती हो गयी है और सभी पर सतत् पर्यवेक्षण हेतु जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित कर दिये गये हैं। जिलाधिकारी महोदय उन्नाव द्वारा सभी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर क्रय तैयारियों की स्थिति मौके पर जाकर जाँचने के लिये नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी। जनपद में वास्तविक कृषकों से गेहूँ खरीद सुनिश्चित कराये जाने हेतु तहसीलों पर एस0डी0एम0 को तहसील का नोडल अधिकारी नामित करते हुये उनको प्रत्येक क्रय केन्द्र हेतु लेखपाल की ड्यूटी लगाने तथा तहसील पर एक कन्ट्रोल रूम खोलने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय, उन्नाव द्वारा दिया गया है, ताकि जनपद में बिचैलियों से कोई खरीद न हो। अग्रेतर वर्तमान गेहूँ खरीद सत्र में कृषकों का खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण, सम्बन्धित तहसीलों द्वारा आॅनलाइन सत्यापित किया जा रहा है। क्रय केन्द्र पर बायोमेट्रिक पहचान e-pop के माध्यम से करते हुए कृषकों से गेहूँ की खरीद करायी जा रही है और सम्बन्धित कृषकों को भुगतान सीधे उनके आधार से लिंक बैंक खाते में 72 घण्टे में भेजे जाने हेतु समस्त औपचारिकताएं समयान्तर्गत पूर्ण करायी जा रही हैं। जनपद में आज दिनांक तक कुल 1003 किसानों द्वारा अपना पंजीकरण गया है, जिसके सापेक्ष 660 किसानों के पंजीकरण का सत्यापन सम्बन्धित तहसीलों से हो गया है। कृषक अपनी सुविधानुसार नजदीकी क्रय केन्द्र का आॅनलाइन टोकन प्राप्त कर अपने गेहूँ का विक्रय कर सकते हैं।
ब किया गया है, जोकि प्रातः 9ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक सक्रिय रहेगा, जिसका दूरभाष न0 2826022 तथा मोबाइल नम्बर-6393771441, 7007096587 हैं। इसके अतिरिक्त कृषक अपनी शिकायत विभाग के टोल-फ्री न0 18001800150 पर भी दर्ज