Jharkhand- सरकारी स्कूलों का हो रहा है इस्लामीकरण !

in #nia2 years ago

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना प्रमाण है कि देश 'इस्लामीकरण' की तरफ बढ़ रहा है।
garhwa_jharkhand_school_prayer_style_changed_after_18_years_1657680003.webp
NIA से की जांच की मांग
उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से कराई जाए ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके।

बांग्लादेश को ठहराया जिम्मेदार
दुबे ने कहा कि 'मैं झारखंड राज्य में हो रहे इस्लामीकरण की ओर ध्यान दिला रहा हूं। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। बांग्लादेश निकट है और इसलिए ऐसा हो रहा है।'

स्कूलों के नाम उर्दू में बदलने के लगाए आरोप
उनके मुताबिक, ''अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया है। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है।'' भाजपा सांसद ने कहा कि ''देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड उसे रास्ता दे रहा है। इसकी एनआईए से जांच कराई जाए। यह कड़ा संदेश जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''