जिले की गंगधार पुलिस ने कार्रवाई की

in #news2 years ago

झालावाड़
वर्षा ऋतु में मत्स्य आखेट पर रोक के आदेश का उल्लंघन कर अवैध रूप से मछली का शिकार करने वालों पर झालावाड जिले की गंगधार पुलिस ने कार्रवाई की है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए लगभग 3 क्विटल मछली और परिवहन करने मे अल्टो कार जब्त की है।
जिला प्रशासन द्वारा वर्षा ऋतु को देखते हुए किसी भी प्रकार के निजी व व्यावसायिक मत्स्य आखेट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी किया गया है। साथ ही आदेश के शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। गंगधार पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एएसआई अब्दुल सलीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर अल्टो कार को रोककर चेक किया गया। पुलिस द्वारा चेक करने पर उक्त वाहन में अवैध रूप से मछली का परिवहन करना पाया गया।
पुलिस ने वाहन में बैठे आरोपितों से मत्स्य आखेट के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति अथवा अनुज्ञा के संबंध में पूछने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा किसी प्रकार की अनुमति नहीं बताई गई । पुलिस ने आरोपितों द्वारा अवैध रूप से ले जाई जा रही लगभग 3 क्विटल मछली तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा वर्षा ऋतु में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध के सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश का सख्ती से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।