आगरिया तक कावड़ यात्रा निकालकर किया जलाभिषेक* आमेट, राजसमंद

in #news2 years ago

आमेट, राजसमंद

पंचमुखी दरबार शांतिनाथ से मठ महादेव आगरिया तक कावड़ यात्रा निकालकर किया जलाभिषेक

एंकर
राजसमन्द। राजसमन्द जिले के आमेट तहसील में आगरिया पंचमुखी दरबार शांतिनाथ चौराहा आगरिया पर सीताराम दास महाराज के सानिध्य में कावड़ यात्रा निकली कावड़ यात्रा शांतिनाथ चौराहे से प्रारंभ होकर सड़क मार्ग के द्वारा डीजे की धुन व भोले के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते हुए आनंद लेते हुए भक्ति में सराबोर होते हुए शनी मंदिर होते हुए आगरिया मंडी महादेव पहुंची यात्रियों को रास्ते में जगह-जगह पर केले आदि के प्रसाद का वितरण किया गया । कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई बड़े उल्लास के साथ कावड़ यात्रा मंडी महादेव आगरिया पहुंची जहां पर मंडी महादेव को सभी कावड़ यात्रियों ने माथा टेका इसके पश्चात यहां से डीजे की धुन पर नाचते गाते आनंद लेते हुए सभी कावड़ मंडी महादेव से मठ महादेव पहुंचेIMG_20220802_163059.JPG यहां पर सभी कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा और भोले के जयकारों से स्वागत किया गया फिर कावड़ यात्रियों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया !