मोदी राज में लोकतंत्र की जड़े हुई मजबूत - सांसद दीयाकुमारी

in #news2 years ago

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेषित की शुभकामनाएंIMG-20220722-WA0023.jpg
राजसमन्द। सांसद दीयाकुमारी ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भारी मतों से विजयी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि आजाद भारत के इतने दशकों बाद पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति के पद पर आसीन होगी। मोदी सरकार के नेतृत्व में गरीब वंचित और पिछड़े क्षेत्रों का विकास तीव्र गति से हुआ है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत का परचम फहराने वाली द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। सांसद और महिला होने के नाते में एक बार फिर से उनके लिए असीम शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर एक आदिवासी महिला नेत्री का पहुंचना इस बात को दर्शाता है कि मोदी राज में लोकतंत्र की जड़े मजबूत हुई है। सांसद ने आम जन और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।