आगरिया तक कावड़ यात्रा निकालकर किया जलाभिषेक*

in #news2 years ago

राजसमंद , आमेट
IMG_20220802_163059.JPGआगरिया तक कावड़ यात्रा निकालकर किया जलाभिषेक* IMG_20220802_163059.JPG

आगरिया पंचमुखी दरबार शांतिनाथ चौराहा आगरिया पर सीताराम दास महाराज के सानिध्य में कावड़ यात्रा निकली कावड़ यात्रा शांतिनाथ चौराहे से प्रारंभ होकर सड़क मार्ग के द्वारा डीजे की धुन व भोले के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते हुए आनंद लेते हुए भक्ति में सराबोर होते हुए शनी मंदिर होते हुए आगरिया मंडी महादेव पहुंची यात्रियों को रास्ते में जगह-जगह पर केले आदि के प्रसाद का वितरण किया गया । कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई बड़े उल्लास के साथ कावड़ यात्रा मंडी महादेव आगरिया पहुंची जहां पर मंडी महादेव को सभी कावड़ यात्रियों ने माथा टेका इसके पश्चात यहां से डीजे की धुन पर नाचते गाते आनंद लेते हुए सभी कावड़ मंडी महादेव से मठ महादेव पहुंचे यहां पर सभी कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा और भोले के जयकारों से स्वागत किया गया फिर कावड़ यात्रियों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया !