पीड़ित महिला ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते पुलिस को दी तहरीर

in #news2 years ago

IMG-20220624-WA0004.jpgऔरैया। जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र ग्राम बंशी निवासिनी रजनी देवी पत्नी सुनील कुमार ने थाना अछल्दा में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे पति को केंसर है। जिनके इलाज को लगभग एक बर्ष हो गया है।मेरे पति दो भाई है पति के पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों के हिस्से में जमीन व मकान अलग हो गये है। जिसको महिला की देवरानी सोनी देवी व उसका पति अमर सिंह व ननद मेरे पति को गुमराह कर उनके नाम की सम्पत्ति को हड़पना चाहती है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आय दिन गाली गलौज कर उसे घर से निकले जाने की धमकी दे रही है। पीड़ित महिला के पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जांचकर कार्यवाही का भरोसा दिया है।IMG-20220624-WA0004.jpg