थाने के अंदर महिलाओं पर कहर, दबंग ने चप्पलों से पीटा

in #news2 years ago

IMG-20220601-WA0006.jpgऔरैया। दिबियापुर थाने में कानून से बेख़ौफ़ दबंग का कहर महिलाओं पर इस कदर बरसा कि रुपयों के मामले में सूदखोर की शिकायत करने आई पीड़ित महिला जैसे ही थाने गेट के अंदर घुसी तभी सूदखोर भी अपनी बात कहने पीछे से आ गया और दोनों की आपस ने थाने के अंदर बहस होने लगी। इस दौरान सूदखोर द्वारा चप्पलों से महिलाओ की मारपीट करने लगा ,बाद में हाथो से भी जमकर मारपीट की। महिलाओ के साथ अभद्रता की। थाने के अंदर महिलाओं को चप्पलो से मारा पीटा जाना और इसकी वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना लोगो के चर्चा की विषय बन गई। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। वहीं पीड़ित महिला की तहरीर पर सूदखोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में भी दबंग सूदखोर द्वारा मेरे साथ घर पर बदसलूकी की जा चुकी थी। आज फिर थाने के अंदर हो गई। इस सम्बन्ध मै सीओ सिटी औरैया सुरेंद्र नाथ ने बताया कि कलक्ट्री रोड की रहने वाली गीता देवी ने अनूप से 5000 रू कुछ माह पूर्व लिए गए थे। जिसमे गीता ने अनूप को 3500 रू दे दिया था। शेष 1500 रूपये रह गए थे। जिसको लेकर आज आपस में दोनों की बहस हुई। जिसमें अनूप गीता से रुपए देने का दबाव बना रहा था। वहीं गीता का कहना था कि मेरी तबियत खराब हो गई थी। इसलिए नहीं दे पाए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष थाने आ गये और थाने में बने मन्दिर के पास फिर दोनों का विवाद हो गया। अनूप ने मारपीट कर दी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।