श्री रामचरितमानस पाठ के साथ गौ माता का 56 भोग का हुआ विशाल भंडारा

in #news2 years ago

IMG-20220611-WA0002.jpgऔरैया। भगवती पूर्णागिरि श्री गणेश कार्तिक व भैरव बाबा की वर्षगांठ के उपलक्ष में चिरकुआ बिधूना के प्राचीन मां गांगिंन देवी मंदिर पर को श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गौ माता के छप्पन भोग के साथ विशाल भंडारा आयोजित हुआ। इस मौके पर दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक प्रदीप यादव ने गौमाता को 56 भोग खिलाकर और गौ पालको को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित कर विशाल भंडारा का शुभारंभ कराया। इस विशाल भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने जमकर भंडारा छका। इस मौके पर सपा विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य नहीं है लोगों को चाहिए कि वह गौ माता का पालन संवर्धन और उनका संरक्षण का संकल्प ले। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व प्रधान रमाकांत तिवारी ने कहा कि प्राचीन मंदिर पर प्रतिवर्ष दशहरा पर गौ माता का छप्पन भोग लगाए जाने के साथ विशाल भंडारा का आयोजन जारी रहेगा। श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा बनाए रखने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक बलराम दास जी महाराज शशिकांत तिवारी रविकांत एडवोकेट पंडित गिरीश कुमार शुक्ला जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विमलेश यादव पूर्व प्रधान रामपाल यादव मुरारी लाल यादव एडवोकेट सुरेश यादव कुलदीप शर्मा एडवोकेट हरर्वेंद्र त्रिपाठी भगवान सिंह चौहान आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Sort:  

very nice work