सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी के निधन से क्षेत्र में शोक

in #news2 years ago

IMG-20220709-WA0017.jpgऔरैया। सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव साधना गुप्ता को संक्रमण के चलते मेदांता हास्पीटल गुड़गांव में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था जहाँ शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही यह खबर उनके मायके जिले के कस्बा बिधूना में स्वजनों एवं क्षेत्र के लोगों को हुई तो समूचे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। साधना गुप्ता के मायके बिधूना में उनके भाइयों पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सचिनपति गुप्ता व नितिनपति गुप्ता के आवासों पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी। संवेदना व्यक्त करने वालों का ताँता लगा गया| सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन पर भाजपा की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, सांसद रामशंकर कठेरिया, सपा नेत्री एवं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता विधायक, विधायक प्रदीप यादव, विधायक रेखा वर्मा, चेयरमैन बिधूना अमित कुमार बाथम, चेयरमैन अछल्दा राजेश पोरवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, गोविंद भदौरिया, ध्यान सिंह यादव, राजेश प्रताप यादव, धनदेवी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, उमा सिंह यादव, दिनेश सिंह कुशवाह, देवेश शाक्य आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।