शिवालयों में उमड़ी आस्था, महिला-पुरुषों ने की शिव आराधना

in #news2 years ago

औरैया| सावन के तृतीय सोमवार को शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया वही अपनी मनोकामनाओं को लेकर हवन पूजन के साथ व्रत धारण किया| इस अवसर पर जलाभिषेक को लेकर शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा| बिधूना कस्बे के प्राचीन बन खंडेश्वर मंदिर , देवघट मंदिर मऊ पुरानी तहसील स्थित शिव मंदिर ,अस्पतालेश्वर महादेव, नवीन तहसील स्थित शिव मंदिर, पलिया मढोकमीत स्थित शिव मंदिर, पुसौली खरगपुर डोंढापुर आदि शिव मंदिरों पर शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी, चावल , बेलपत्र ,गंगाजल, दूध ,फल, फूल ,भांग, धतूरा ,मिष्ठान आदि के साथ जलाभिषेक किया|इस अवसर पर शिव मंदिरों में भोलेनाथ के भजन गुंजायमान होते रहे| सावन माह के सोमवार के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन ने नगर के सभी वार्डों में जहां विशेष सफाई अभियान चलाया वहीं मंदिरों के आसपास पानी का छिड़काव कराया| इस अवसर पर शिव भक्तो ने भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ सनातन धर्म के साथ राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया|