मिर्ज़ापुर में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म उंसके बाद हत्या करने के प्रयास आरोपी गिरफ्तार।

in #news2 years ago

मिर्ज़ापुर में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म उंसके बाद हत्या करने के प्रयासIMG-20220410-WA0068.jpg का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़ित लड़की की हालात नाजुक है।उसका ईलाज वाराणसी में चल रहा है।पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिर्ज़ापुर-विंध्याचल में भीख मांगने वाली नाबालिक लड़की के साथ उसे साथ रहने वाले दिव्यांग युवक ने दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास किया।लड़को को छोड़ कर फरार हो गया।घटना में गंभीर रूप से घायल लड़की का ईलाज वाराणसी में चला रहा है।ममला विंध्याचल थाना क्षेत्र का है जहाँ नवरात्र में अष्टमी के दिन 9 अप्रैल 2022 को चल रहे नवरात्र मेले में अष्टभूजा व कालीखोह के आस-पास भीख मांगे का काम करने वाली नाबालिक 8 वर्षीय लड़की के साथ उसी के साथ रहने वाले दिव्यांग युवक रामबाबू मुसहर ने दुष्कर्म किया।पीड़ित लड़की कम उम्र की होने के कारण जब उसकी हालत खराब हुई तो आरोपी युवक राज खुल जाने के भय से लड़की को जान से मारने के लिए गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल लड़की को छोड़ कर वहां से फरार हो गया।काली खोह मार्ग शिवपुर के पास घायल अवस्था मे लावारिस पड़ी लड़की को देख लोगो ने लड़की को एंबुलेंस की मदत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती करवाया गया।जहाँ लड़की की हालात गंभीर देख उसे महिला अस्पताल मिर्ज़ापुर रेफर कर दिया।महिला अस्पताल से पीड़ित लड़की को गंभीर हालत में वाराणसी के लिए भेजा गया।जहाँ पर उसका ईलाज चला रहा है।पुलिस दबिश दे कर आरोपी दिव्यांग युवक रामबाबू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ किया उसने घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने मामले में आई पीसी की धारा 363/376 व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।फिलहाल पीड़ित लड़की की हालात नाजुक बनी हुई है।उसका वाराणसी में ईलाज चला रहा है।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में खुलासा किया।