विश्व का सबसे अच्छा संविधान भारत का- जिलाधिकारी

in #news2 years ago

डाॅ अम्बेडकर की जंयती के अवसर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियो कर्मचारियो ने किया माल्यार्पण

मिर्ज़ापुर: मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तदुपरान्त भारत रत्न डाॅ अम्बेडर जी के जीवन शैली एवं विचारो पर प्रकाश डाला। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डा. अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियो कर्मचारियों को देश राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता एवं सामाजिक समरसता को बनाये रखने के दृष्टिगत शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात उन्होने कहा कि डाॅ अम्बेडकर एक गरीब परिवार में जन्म लिये तदुपरान्त विकट परिस्थतियों में अपनी शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया। उनकी विद्यता को देखते हुये भारत आजादी के बाद संवधिान निर्माण की जिम्मेदारी सौपी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व का सबसे अच्छा संविधान भारत का हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, एस0एल0ओ0 IMG-20220414-WA0025.jpgभरत लाल सरोज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।