LGBTQIA+ कम्युनिटी ने निकाली रैली:जोधपुर, जयपुर, अजमेर से जुटे ट्रांस्जेंडर, लेस्बियन, बायसेक्सुअल .

in #news2 years ago

अमेरिका में वर्ष 2000 से शुरू हुए प्राइड मंथ को अब देश के हर कोने में मनाया जा रहा है। LGBTQIA+कम्युनिटी अपनी बात को समाज के सामने रख सके और अपने हक के लिए आवाज उठा सके इसलिए मनाया जाता है। जोधपुर में बुधवार को इस कम्युनिटी ने रैली निकाल कर अपना अस्तित्व दर्शाया। हाथों में इंद्रधनुषी रंग की चुनर लिए इस कम्युनिटी ने संदेश दिया कि जिस प्रकार सात रंग होते हैं वैसे ही मनुष्य के भी कई प्रकार होते हैं। हर रंग की तरह हर कम्युनिटी को महत्व दिया जाए।
LGBTQIA+ कम्युनिटी ने निकाली रैली:जोधपुर, जयपुर, अजमेर से जुटे ट्रांस्जेंडर, लेस्बियन, बायसेक्सुअल व गे कम्युनिटी के लोग
जोधपुर3 घंटे पहले
बैंड की धुन पर हाथों में गुब्बारे लिए ट्रांस्जेंडर, लेस्बिन, बायसेक्सुअल, गे कम्युनिटी ने जागरुकता रैली निकाली।
अमेरिका में वर्ष 2000 से शुरू हुए प्राइड मंथ को अब देश के हर कोने में मनाया जा रहा है। LGBTQIA+कम्युनिटी अपनी बात को समाज के सामने रख सके और अपने हक के लिए आवाज उठा सके इसलिए मनाया जाता है। जोधपुर में बुधवार को इस कम्युनिटी ने रैली निकाल कर अपना अस्तित्व दर्शाया। हाथों में इंद्रधनुषी रंग की चुनर लिए इस कम्युनिटी ने संदेश दिया कि जिस प्रकार सात रंग होते हैं वैसे ही मनुष्य के भी कई प्रकार होते हैं। हर रंग की तरह हर कम्युनिटी को महत्व दिया जाए।

बैंड की धुन पर हाथों में गुब्बारे लिए ट्रांस्जेंडर, लेस्बियन, बायसेक्सुअल, गे आदि कम्युनिटी ने जागरुकता रैली निकाली। नाचते गाते हुए इस कम्युनिटी ने LGBTQIA+लोग, जिसमें लेस्बियन, बायसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, गे सहित अन्य भी थे।

समलैंगिकों को आम बोलचाल की भाषा में एलजीबीटी (LGBT) यानी लेस्ब‍ियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर कहते हैं। वहीं, कई और दूसरे वर्गों को जोड़कर इसे क्वीर समुदाय का नाम दिया गया है। इसलिए इसे LGBTQ भी कहा जाता है। वहीं, I (इंटरसेक्स) और A का मतलब (एसेक्शुअल या एलाई) होता है। इसके अलावा LGBTQIA के आगे प्लस (+) का निशान भी लगाया जाने लगा है। इसमें पैनसेक्शुअल, पॉलीएमॉरस, डेमीसेक्शुअल सहित कई अन्य समूह रखे जाते हैं।
विश्व गौरव के रूप में, LGBTQIA+ पहचान का वार्षिक उत्सव जून के महीने में मनाया जाता है। इसी को सेलिब्रेट करने जोधपुर की सड़कों पर इस कम्युनिटी के लोग उतरे। संभली ट्रस्ट ने इस रैली का आयोजन किया। इस दौरान, समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर, क्वीर और इंटरसेक्स समुदाय अपने साथ होने वाले उत्पीड़न को रोकने और लोगों में इस समुदाय के प्रति अपना नजरिया बदलने को लेकर संदेश देने के लिए रैली का आयोजन किया।

जोधपुर में भी पहली बार इस समुदाय ने रैली निकाली है। ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की कांता बुआ ने बताया कि हमारी बात लोग सुनें और समझें यह संदेश हम देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी हमारी कम्युनिटी की आवाज को सुना नहीं जाता हमें अभी भी समान अधिकार नहीं मिले है। उन्होंने बताया कि जैसे हम हैं वैसे और भी कई लोग हैं. इनमें गे (Gay) भी हैं और लेस्बियन भी हैं। हम चाहते हैं कि हम सब एक हों। इस रैली में जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों से इस कम्युनिटी के लोग जोधुपर आए।