पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जोधपुर दौरा।

in #news2 years ago

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज जोधपुर पहुंचीं। वे हेलिकॉप्टर से जोधपुर आईं। वसुंधरा राजे का हेलिकॉप्टर से सीधे उम्मेद पैलेस पहुंचीं। राजे दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आई हैं। जोधपुर पहुंचकर वे भाजपा के वरिष्ठ नेता मेघराज लोहिया के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में शिरकत करेंगी। वहां उन्होंने नव विवाहित वर वधु को आशीर्वाद दिया।

आशीर्वाद समारोह से राजे सर्किट हाउस पहुंची। वहां आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान राजे से पार्टी के सदस्य मिलने पहुंचे। सर्किट हाउस पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने राजे का स्वागत किया। इधर लोहिया के यहां समारोह में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री युनूस खान मौजूद रहे।

इसके अलावा राजेंद्र गहलोत, विधायक सूर्यकांता व्यास,पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव जोगाराम पटेल, सांसद पीपी चौधरी,राम चरण बोहरा व पूर्व विधायक संजना आंगरी, पूर्व सांसद राम नारायण डूडी,पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल, भाजपा नेता शंभू सिंह खेतासर व उप महापौर किशन लड्ढा भी मौजूद थे।
Screenshot_2022-07-05-23-43-34-24_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg