जोधपुर:बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुटा प्रशासन:सेना सहित सभी सरकारी विभागों ने कसी कमर।

in #news2 years ago (edited)

कर्नाटक में अटका मानसून आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं जोधपुर जिला प्रशासन ने मानसून के आगमन से पूर्व बाढ़ बचाव की तैयारियां शुरू कर दी है। ताकि बाढ़ जैसी स्थिति में सभी विभाग बेहतरीन तालमेल के साथ समय पर लोगों को राहत पहुंचा सके। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को मानसून से पूर्व बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा है।

**सभी विभागों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश••••
अतिरिक्त जिला कलक्टर मदनलाल नेहरा ने पुलिस, सिविल डिफेन्स, आरएसी, एसडीआरएफ, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, सिचाईं, डिस्कॉम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, रसद, नगर-निगम, पशुपालन आर्मी, आरएएसी के अधिकारियों से उनकी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही इन सभी विभागों से कहा कि जो भी तैयारी करनी है 15 जून पूर्व कर लें। ताकि मानसून के समय बाढ़ व अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने में कोई दिक्कत पैदा ना हो व जनहानि समय पर रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वाटर बोट, गोताखोर, मड पम्प, बचाव टीमें, कंट्रोल रूम व पर्याप्त मिट्टी के कट्टे व सभी बचाव टीम समय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर लें ताकि अल्प सूचना पर सम्बंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी को निभा सकें।

**इन विभागों ने दी तैयारियों की जानकारी••••
बैठक में मौसम विभाग के वैज्ञानिक हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल सामान्य मौसम की जानकारी है जो भी जानकारी मिलती है तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है।
**विभिन्न विभागों के यह है कंट्रोल रूम••••
मानसून के समय बाढ़ बचाव व अतिवृष्टि से बचाव के लिए विभिन्न विभागों ने अपने कंट्रोल रूम स्थापित कर लिए हैं

मौसम विभाग 0291-2670899

सिंचाई विभाग 0291-2571153

पीएचइडी 0291-2651710, 2651711

रसद विभाग 0291-2650317

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 0291-2511085

सिविल डिफेंस 1077

जिला पुलिस ग्रामीण 0291-2650888

जोधपुर डिस्कॉम 0291-2517894, 2650200, 2650201

पशुपालन विभाग प्रभारी मोबाइल नम्बर 9414426665

पीडब्यूडी 0291-2430291