जोधपुर:-योग दिवस: सांसद के साथ 500 लोगों ने किया वृक्षासन

in #news2 years ago

जोधपुर में मरुधरा खेलकूद विकास संस्थान और शाला क्रीड़ा संगम गोशाला मैदान के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को गोशाला मैदान में विशाल योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं, राजनेता और समाज सेवी लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, पार्षद धनराज मकवाना विशेष रूप से उपिस्थत हुए। संस्थान के अध्यक्ष रवि गहलोत ने बताया कि योगाचार्य गजराज सिंह शेखावत, दीपमाला भण्डारी, आशा कच्छवाह के निर्देशन में योगा आयोजित किया गया। कोच राकेश देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महामन्दिर आर्य वीरदल के छात्रों ने अपना विशेष पिरामिड बनाया।
कार्यक्रम में प्रहलाद बजाज, मुकेश गहलोत, शिवदान सिंह, राधेश्याम सांखला, ललिता जाटोलिया, विजयसिंह, सुमन कच्छवाह, दीपमाला, आशा, धीरज, मकवाणा, रवि डागा, नरेश मकवाणा, दिनेश सिंह सोलंकी, रणवीरसिंह सिसोदिया, विजयसिंह भाटी, अखिल गुप्ता, अनिल सिंह, गौरव दवे, गणपतसिंह परिहार, राजेश करवा, लक्षमण गहलोत, जुगल पंवार, पवन निकुब, नितेश शर्मा, गौरव राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा।

Sort:  

Good