राजस्थान: पांचवीं व आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित।

in #news2 years ago

राजस्थान में करीब 27 लाख स्टूडेंट्स का पांचवीं और आठवीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। जोधपुर में आठवीं कक्षा का रिजल्ट 96.80 प्रतिशत रहा। वहीं पांचवीं कक्षा का रिजल्ट 94.83 प्रतिशत रहा।
प्रदेश में आठवीं का 95.59 प्रतिशत और पांचवीं का 93.83 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। आठवीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे, जिसमें 94.97 प्रतिशत छात्र और 96.30 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। 5वीं में 7.6 लाख छात्र और 6.8 लाख छात्राएं परीक्षा में बैठी थी। इसमें कुल 14.53 लाख बच्चे परीक्षा बैठे थे। 93.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि 94.06 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं।

जोधपुर में आठवीं कक्षा में 71,605 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 37,245 छात्र व 32,068 छात्राओं को मिलाकर कुल 69,313 बच्चे पास हुए। छात्रों का रिजल्ट 96.16 व छात्राओं का 97.55 प्रतिशत रहा।

पांचवीं कक्षा में कुल 83,762 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 41,721 छात्र व 37,712 छात्राओं को मिलाकर 79,433 बच्चे पास हुए। कुल 94.69 प्रतिशत छात्र व 94.99 प्रतिशत छात्राएं पास हुई।

ऐसा है ग्रेडिंग सिस्टम

ए ग्रेड 86 से 100%

बी ग्रेड 71 से 85%

सी ग्रेड 51 से 70%

डी ग्रेड 33 से 50%

ई ग्रेड 0 से 33%

दो साल बाद एग्जाम-
शिक्षा सत्र 2019-20 व 2020-21 में इन दोनों क्लासेज के एग्जाम नहीं हुए थे। सभी स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम दिए ही प्रमोट कर दिया गया। ऐसे में इस बार दो साल बाद एग्जाम हुए। पांचवीं से पहले स्टूडेंट्स ने दूसरी क्लास का एग्जाम दिया था, जबकि आठवीं के स्टूडेंट्स ने पांचवी के बाद सीधे आठवीं बोर्ड का एग्जाम दिया है।