गेहलोत गूगल पर सबसे ज्यादा बार किए गए सर्च; पायलट-वसुंधरा भी आगे

in #news2 years ago

देश में 28 मई से 10 जून के दौरान राज्यसभा शब्द को 1.10 लाख बार सर्च किया गया। राजस्थान में इसे सबसे ज्यादा जयपुर में सर्च किया गया। दूसरे व तीसरे स्थान पर कोटा और भांकरोटा रहे। राजस्थान के नेताओं की बात करें तो सीएम अशोक गहलोत ही किंग रहे। उन्हें देशभर में 74 हजार बार खोजा गया और उन्हें खोजने वालों में प्रदेश से बालोतरा, पिलानी और पाली के लोग सबसे आगे थे। उनकी पॉपुलरटी 30-31 मई के दौरान पीक पर थी।

सर्च में राजे से पूनिया पीछे, पायलट सबसे आगे:-
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को 22,200 बार खोजा गया। इनकी पॉपुलरटी 30 मई और 1 से 5 जून के दौरान पीक पर थी। प्रदेश में राजे को सबसे ज्यादा कोटा व जयपुर से सर्च किया गया। सतीश पूनिया को 3600 बार ही खोजा गया। इसमें 31 मई, 2 व 4 जून को उन्हें सबसे ज्यादा खोजा गया। इन्हें प्रदेश में जयपुर में सबसे ज्यादा बार देखा। इधर, सचिन पायलट भले राज्यसभा चुनाव में सक्रिय न दिखे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर आगे रहे। उन्हें भी अच्छा खासा सर्च किया गया।

Sort:  

Ok