छिंदवाड़ा में पदस्थ बरघाट निवासी आरक्षक पंकज की सड़क दुर्घटना में मौत

in #news8 months ago

IMG_20240109_215155.jpg
जिले के बरघाट निवासी जो छिंदवाड़ा जिले के सांवरी चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक पंकज पिता ईश्वरी भलावी उम्र 32 साल हाल तैनाती सांवरी चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। जघन्य हत्या के एक मामले में फरार आरोपी को पकड़ने टीम के साथ लावाघोघरी थाना अंतर्गत किसी गांव में दबिश देने गए हुए थे। इस दबिश में तीन वाहन शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार कर दो वाहन पहले लौट चुके थे। तीसरा वाहन जिसमें आरक्षक स्वयं और इनका एक साथी बैठा हुआ था। जैसे ही रात 11.30 बजे सांवरी चौकी में अंदर प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान बैतूल तरफ से आ रही बुलोरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूपए से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। वही एक अन्य घायल को नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।शव को पुलिस विभाग के वाहन से छिन्दवाड़ा से उनके पैतृक गांव सिवनी बरघाट के लिए विदा किया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।परिवार का एक मात्र सहारा था आरक्षक – बताया जा रहा है कि आरक्षक पंकज भलावी परिवार का एक मात्र सहारा था। उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उसकी शादी 2023 में हुई थी। फिलहाल उसकी एक बेटी जो अभी महज पांच महीने की है। उसने अपने पिता का ठीक से भी चेहरा नहीं देखा था। मां बुजुर्ग शुगर और कैंसर की मरीज है। वही बहन का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में आरक्षक का जाना परिवार के लिए वज्रघात से कम नहीं है।

पोस्टमार्टम के बाद एसडीओपी प्रियंका पांडे, टीआई सहित पुलिस कर्मियों ने आरक्षक के पार्थिव शरीर को नम आंखों से विदाई दी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने शव पर माल्यार्पण किया।