बाजेगाजे-उत्साह के साथ निकली महादेव की बारात

in #news6 months ago

IMG-20240308-WA1113-960x642.jpg
महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार 8 मार्च, 2024 को महाशिवरात्रि मनाई गई। इस दिन नगर में शिव की बारात निकाली गई। शाम को निकली इस बारात में हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए।

महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों और शिवालयों में तैयारियां की गई थीं। शिव मंदिरों को रंग-रोगन किया गया और भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। सिवनी मुख्यालय और ज़िले भर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया।सिद्धपीठ मठ मंदिर से निकली भोले बाबा की बारात – भगवान शिव और माता पार्वती का हुआ विवाह, जिलेभर से हजारों श्रद्धालु हुए शामिल सिवनी मुख्यालय के सिद्ध पीठ मठ मंदिर से मंगलवार देर शाम से रात्रि तक भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। बारात में भूत, पिशाच, देव, ऋषिमुनि आदि की वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु जमकर झूमे।
img202403082014137771093998023771291-1024x768.jpg

img202403082009297345303380548370267-1024x576.jpg

img_20240308_2247011383705823126286636-1024x579.jpg