जिलाधिकारी ने योग के दौरान कविता सुनाकर जनपद वासियों से की अपील

in #news2 years ago

IMG-20220619-WA0003.jpgऔरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव द्वारा यमुना नदी के घाट पर योग के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कविता कही। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की कि अपने पास के खेल मैदान या किसी योग संस्था में जाकर प्रत्येक सुबह योगासन करें तथा अपने परिवार के लोगों को इसके लिए जागरूक करें। योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है तथा कई गंभीर बीमारियां होने से बचाता है।
रविवार को प्रातः 6 बजे यमुना नदी किनारे घाट पर जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, वन अधिकारी वीपी सिंह तथा अन्य अधिकारी व शहर वासियों द्वारा योगासन किया गया।
जिलाधिकारी ने यमुना नदी की पूजा अर्चना की तथा घाट पर साफ सफाई भी की व जिलाधिकारी ने घाट पर पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। योगासन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा कराया गया।

Sort:  

Please follow me

U r all ready fallow medam