पुलिस ने अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जगरूक

in #news2 years ago

IMG-20220616-WA0014.jpgऔरैया। जनपद औरैया के समस्त थानों की एंटीरोमियों टीमों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं /छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन 1076 नम्बरों एवं #साइबर जागरुकता अभियान के साथ-साथ यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में जागरूक किया गया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओ/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों/शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी देकर तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Sort:  

Nice job sarita ji