छपारा बैनगंगा में मिला माँ-बेटी का शव, sdop से मिला परिवार, लगाया हत्या का आरोप

in #newslast month

IMG-20240815-WA0014.jpg
छपारा में वैनगंगा नदी में एक महिला अपनी तीन साल की बेटी का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना में दोनों की मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे पहले महिला का शव उतराता मिला, उसके तीन घंटे बाद बेटी का शव मिला। पुलिस के अनुसार महिला सिवनी के डूंडासिवनी क्षेत्र में रहती थी। बुधवार को परिजन लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी के पास पहुंचे। परिजनों ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि इससे पहले भी कुरई थाना में शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर लाजवंती ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

6 माह तक रही सामान्य स्थिति – लाजवंती को प्रताड़ित किए जाने पर स्वयं लाजवंती ने अपने पति के खिलाफ कुरई थाना में एफआईआर दर्ज भी कराई थी। जहां इनका मामला कुटुंब न्यायालय में भी चला। वहां से समझौता होने के बाद लगभग 6 महीने तक स्थिति सामान रही लेकिन इसके बाद पुनः पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। जिसकी सूचना भी लाजवंती ने समय-समय पर अपने माता-पिता को दी।बुधवार को एसडीओपी ऑफिस से मिलने पहुंचे लड़की के मायके पक्ष के लोगों में लड़की के पिता राम किशोर सनोडिया, भाई अमित व अतुल सनोडिया, मौसिया खड़क राम सनोडिया, बुआ के लड़के विनय व डिलेश आदि पहुंचे। जहां एसडीओपी ने उनसे कहा कि वह दो-दो लोग के बयान लेंगे। बुधवार को परिजन लखनादौन से वापस गांव कलबोड़ी लौट आए।

कलबोड़ी स्थित नर्सिंग कॉलेज में कार्यरत थी महिला – परिजनों ने बताया कि कलबोड़ी स्थित पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज में वह सर्विस करती थी। कुछ समय पहले उसके पिता ने अपनी पुत्री को आने-जाने के लिए एक स्कूटी भी दी थी।

अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई – छपारा वैनगंगा नदी में मां बेटी का शव मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है। वही अंतिम संस्कार कलबोड़ी स्थित मायके में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान लड़की के परिजन ही मौजूद थे। जबकि ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति के नहीं पहुंचने की बात लड़की पक्ष के लोगों ने बताई। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जब छपारा में मां-बेटी का शव मिला उस वक्त छपारा में ही उनका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान लड़की के ससुर व अन्य परिजन ही पहुंचे थे तब भी पति वहां मौजूद नहीं था।

परिजनों ने बताया कि डूंडासिवनी थाने में लड़की पक्ष के लोग जब गए थे तब वहां पुलिस ने सिर्फ उनसे यह कहा कि पति के द्वारा ही गुमशुदगी दर्ज कराई जाएगी और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस ने पति को सौंप दी। हालांकि छपारा में हुए पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने पुलिस से या पूछा कि पति कहां है तब पुलिस ने बताया कि पति की तलाशी के लिए पुलिस डूंडासिवनी उनके निवास में गए थे जहां पति नहीं मिला। अब इस मामले में परिजन जहां लड़की को प्रताड़ित किए जाने को लेकर उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं वही पुलिस अधिकारी द्वारा लड़की पक्ष के परिजनों से बयान भी लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुरई थाने में लड़की द्वारा की गई दहेज की मांग को लेकर एफआईआर की एक कॉपी भी उन्होंने एसडीओपी के समक्ष रखी है। छपारा में मिले मां-बेटी के शव पर पुलिस अपनी जांच किस एंगल पर जांच करेगी यह सब भविष्य के गर्त में है।एक करोड़ में बेची थी जमीन – परिजनों के बताएं अनुसार लड़की के पिता राम किशोर सनोडिया ने कलबोड़ी में स्थित अपनी पैतृक जमीन को व्यापार बिजनेस दुकान खोले जाने के उद्देश्य लगभग एक करोड रुपए में बेची थी। जिसके चलते परिजनों ने आज बताया कि दामाद 50 लाख रुपए की मांग कर रहा था या इतने रुपए नहीं देने पर उन्होंने एक एकड़ जमीन स्वयं के नाम करने की भी बात कही थी। जिसे लेकर वह लड़की को प्रताड़ित भी करता था। इस मामले से सभी दुखी व परेशान भी थे।

परिजनों ने बताया कि कुरई थाने में प्रकरणों को लेकर लड़की ने स्वयं फिर दर्ज की थी जिस पर कुटुंब न्यायालय में मामला चला । जहां लड़का पक्ष के लोगों ने आश्वासन दिया कि वह अपनी पत्नी को अच्छे से रखेगा। इस आश्वासन के बाद दोनों में समझौता हुआ और लड़की अपने ससुराल डूंडासिवनी स्थित अपने ससुराल में रहने लगी। मामला लगभग 6 महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद पुनः पति अपनी पत्नी को रूपए पैसे की मांग को लेकर पूर्व की तरह प्रताड़ित करने लगा।

3 घंटे बाद मिला था पुत्री का शव – छपारा वैनगंगा नदी मैं गोताखोर की तलाशी अभियान के चलते नदी में पहले मां का शव मिला। इसके 3 घंटे बाद 3 साल की बेटी अहाना उर्फ टुकटुक का शव मिला। इस मामले में परिजन ने बताया कि 11 व 12 अगस्त को भी पति-पत्नी के बीच काफी वाद-विवाद हुआ। जिसकी सूचना भी पत्नी ने अपने मायके पक्ष वालों को दी थी। फिलहाल अंतिम संस्कार होने के बाद परिजन पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि इस मामले की सूक्ष्म रूप से जांच की जाए और इसमें जो भी दोषी हो उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।

ये है घटना – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूंडासिवनी निवासी लाजवंती सनोड़िया (33) का सोमवार की रात करीब 11 बजे अपने पति रोहित के साथ विवाद हुआ था। रात में ही लाजवंती अपनी तीन साल की बेटी अहाना के साथ कहीं चली गई थी। मंगलवार की दोपहर को लाजवंती का शव छपारा स्थित वैनगंगा नदी में उतराता मिला। शंका होने पर पुलिस ने नदी में गोताखोरों की मदद से अहाना की तलाश की तो उसका शव भी नदी में मिल गया।परेशान करता था पति – पुलिस को लाजवंती के भाई अमित और राजाराम सनोड़िया ने बताया कि रोहित अक्सर अपनी पत्नी को शराब के नशे में परेशान कर मारपीट करता था। यह बात उसने कई बार बताई थी। चार साल पहले महिला का विवाह हुआ था। वह पति से प्रताड़ित रहती थी। वह कलबोड़ी के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

img-20240814-wa09097186074639920519987.jpg

img-20240814-wa09078792211857602352951.jpg

img-20240814-wa09064693938179602819137.jpg

img-20240814-wa09056397039638146588550.jpg

img-20240814-wa09083248768120311101383.jpg

IMG-20240815-WA0014.jpg